लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कांग्रेस ने छीनी BJP के हाथ से जयनगर विधानसभा सीट, सौम्या रेड्डी ने फहराया विजय पताका

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 13, 2018 13:08 IST

कर्नाटकः बीजेपी ने जयनगर विधानसभा सीट के लिए बीएन विजयन कुमार को अपना टिकट दिया था। विजयन इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे। वह सीटिंग विधायक भी थे। लेकिन चुनाव ऐन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी ने जयनगर सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को हराया है। बीजेपी ने इस सीट के लिए बीएन विजयन कुमार को अपना टिकट दिया था। विजयन इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे।मालूम हो कि 12 मई को कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था और 15 मई को नतीजे आए थे।

बेंगलुरु, 13 जूनः कर्नाटक विधासभा चुनाव के दौरान जयनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार की मृत्यु की वजह चुनवा टाल दिया गया था। इसके बाद 11 जून को इस सीट पर वोटिंग कराई गई और बुधवार को मतमणना हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को हराया है। अब राज्य में कांग्रेस की सीटों की संख्या 80 पहुंच गई।आपको बता दें, बीजेपी ने इस सीट के लिए बीएन विजयन कुमार को अपना टिकट दिया था। विजयन इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे। वह सीटिंग विधायक भी थे। लेकिन चुनाव ऐन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यू हो गई। इसके चलते इस सीट पर चुनाव टाले गए थे। बीजेपी ने इस सीट पर इमोशनल कार्ड चलते हुए बीएन विजयन कुमार के भाई बीएन प्रहलाद को मैदान में उतारा था, ले‌किन उसका ये दांव खाली चला गया।

इससे पहले राजाराजेश्वरी देवी सीट पर भी बीती 28 मई को चुनाव कराए गए थे। क्योंकि तयशुदा चुनाव में वहां फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने से हुए विवाद के बाद चुनाव टाल दिए गए थे। यहां भी जब बाद में चुनाव हुए तो कांग्रेस जीती। बताया जाता है कि इस तरह के चुनावों में आमतौर जनता उस पार्टी के साथ चली जाती है जिसकी प्रदेश में सरकार होती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि कर्नाटक में ये दोनों सीटें बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन वह उन पर जीत हासिल नहीं कर सकी। सूबे में सरकार बनने के बाद गिर गई थी। इसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर राज्य में सरकार बनाई। अब कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो गई है। 

मालूम हो कि 12 मई को कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था और 15 मई को नतीजे आए तो बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिलीं थीं। जेडीएस की साझीदार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को एक सीट मिली। केपी जनता पार्टी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थीं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर