लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अनुशासनात्मक कार्रवाइयों का सामना कर रहे 81 नौकरशाह, आठ में से सात आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त लेकिन जांच लंबित

By विशाल कुमार | Updated: April 28, 2022 10:20 IST

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अधीन काम करने वाले कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई विभिन्न चरणों में है। इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, केएएस, उप सचिव और तहसीलदार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारी एलिशा एंड्र्यू को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया।इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, केएएस, उप सचिव और तहसीलदार शामिल हैं।कार्रवाई का सामना कर रहे आठ में से सात आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

बेंगलुरु:कर्नाटक में 81 ऐसे नौकरशाह हैं जिन्हें कदाचार के आरोपों में आंतरिक जांच का सामना करना पड़ रहा है और उनके खिलाफ कार्यवाही ज्यादातर मामलों में समय सीमा को पार कर गई है। इसी कड़ी में पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एलिशा एंड्र्यू को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अधीन काम करने वाले कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई विभिन्न चरणों में है। इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, केएएस, उप सचिव और तहसीलदार शामिल हैं।

कार्रवाई का सामना कर रहे आठ में से सात आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी फाइलें अभी भी डीपीएआर में सक्रिय हैं।

कार्रवाई का सामना कर रहे एक सेवारत अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, एन. मंजूनाथ प्रसाद हैं, जिनके खिलाफ अक्टूबर 2019 में आरोपपत्र तैयार किया गया था। दो साल के बाद मामला बंद कर दिया गया।

सबसे लंबा लंबित मामला सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एके मोनप्पा से संबंधित है, जिन पर 1998 की राजपत्रित परिवीक्षाधीन भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। यह मामला 18 साल तक चला।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj BommaiIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार