लाइव न्यूज़ :

Kargil Vijay Diwas 2024: पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को लताड़ा, कहा- "पाक ने अपने अतीत से कुछ नहीं सीखा..."

By अंजली चौहान | Updated: July 26, 2024 11:57 IST

Kargil Vijay Diwas 2024:कारगिल युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने कहा, "पाकिस्तान ने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा है।"

Open in App

Kargil Vijay Diwas 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कारगिल पहुंचे हुए हैं। आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है जिसे लेकर पीएम कारगिल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। पीएम ने श्रंद्धाजलि देने के बाद जवानों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में पाकिस्तान के आतंकियों को लताड़ा और कड़ा संदेश दिया। पीएम ने कहा, "पाकिस्तान अतीत में अपनी सभी नापाक कोशिशों में नाकाम रहा है लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है।"

कारगिल युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने कहा, "पाकिस्तान ने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा है।" युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान अमर है और इसे हमेशा कारगिल विजय दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आतंकवाद और छद्म युद्ध के सहारे खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैं आज जहां से बोल रहा हूं वहां से सीधे आतंक के आकाओं को मेरी बात सुनाई दे रही है। मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों से कहना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे, हमारे जवान पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।"

दरअसलस, 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद जीत की घोषणा करते हुए 'ऑपरेशन विजय' की सफल परिणति की घोषणा की। युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बहरहाल, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर सुरक्षा उद्देश्यों के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी तरह से की गई हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानकारगिल विजय दिवसआतंकवादीArmyलद्दाखभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा