लाइव न्यूज़ :

करणी सेना ने जावेद अख्तर को धमकी, कहा- घूंघट वाले बयान पर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 5, 2019 11:08 IST

जावेद अख्तर ने राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया था कि बुर्का पर प्रतिबंध लगे तो घूंघट पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यह प्रतिबंध राजस्थान में 6 मई को होने वाले मतदान के पहले लगाया जाना चाहिए. 

Open in App

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को बुर्का और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने का बयान महंगा पड़ता नजर आ रहा है. करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और यह धमकी दी है कि अगर वे तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगेंगे तो घर में घुसकर मारेंगे.

जावेद अख्तर ने राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया था कि बुर्का पर प्रतिबंध लगे तो घूंघट पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यह प्रतिबंध राजस्थान में 6 मई को होने वाले मतदान के पहले लगाया जाना चाहिए. 

अख्तर के इस बयान के बाद करणी सेना उनके खिलाफ हो गए हैं. करणी सेना की ओर से महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने एक वीडिया जारी कर अख्तर को धमकी दी है. 

45 सेकंड के इस वीडियो में कहा गया कि जावेद को अपनी मर्यादा समझना चाहिए. राजस्थान जैसे राज्य की संस्कृति पर उंगली ना उठाएं या तो जावेद अख्तर तीन दिन के अंदर अपने बयान पर माफी मांगे या फिर करणी सेना के विरोध का सामना करने को तैयार रहें. करणी सेना ऐसे लोगों को जवाब देना अच्छी तरह से जानती है. 

वीडियो में कहा गया है कि भंसाली साहेब से पूछ लेना, करणी सेना किस तरह का जवाब देती है. वीडिया में सोलंकी की ओर से अख्तर को धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो करणी सेना घर के अंदर घुसकर मारेंगी.

हालांकि जावेद अख्तर ने इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि कुछ लोगों ने मेरे बयान को बिगाड़ने का प्रयास किया है, मैंने कहा था कि हो सकता है श्रीलंका में सुरक्षा के लिहाज से इसे बैन किया हो पर वास्तव में ये महिला शक्तिकरण के लिए जरूरी है. चेहरा ढ़कना बंद होना चाहिए चाहे बुर्का हो या घूंघट.

टॅग्स :जावेद अख्तरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर