लाइव न्यूज़ :

Karakat LS polls 2024: पीएम मोदी से बड़ा हीरो और स्टार भारत ही नहीं दुनिया में कहीं नहीं, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने पवन सिंह पर तंज कसा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2024 15:06 IST

Karakat LS polls 2024: काराकाट लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को चुनावी सभा करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम से यह साबित हो जाएगा।एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा।पीएम मोदी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे।

Karakat LS polls 2024: भाजपा से बगावत कर काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह को भारी पड़ गया है। भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि 'पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य दल विरोधी है। इस बीच एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से बड़ा हीरो और स्टार न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम से यह साबित हो जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए को किसी स्टार कैंपेनर की जरूरत नहीं है और उन्हें काराकाट में जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा और कहीं भी कोई मुकाबला नहीं है। दूसरी ओर पवन सिंह ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांग रही हैं। काराकाट में 1 जून को मतदान होना है, जो लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत हो रहा है। इस प्रकार काराकाट की चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उन्होंने यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भाजपा से निष्कासित किया जाता है। बता दें कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र से पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहीं से एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में हैं। उधर, काराकाट लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को चुनावी सभा करने वाले हैं।

इस चुनावी सभा में पीएम मोदी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। पीएम मोदी के आने से पहले ही भाजपा ने एक बड़ी कार्रवाई कर दी है। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह को पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने काराकाट से निर्दलीय पर्चा भरा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रउपेंद्र कुशवाहापवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो