लाइव न्यूज़ :

Karakat Lok Sabha Seat 2024: पवन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा और राजा राम सिंह में त्रिकोणीय मुकाबला, राजपूत और लव-कुश समीकरण पर सभी की निगाह, क्या है समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2024 16:56 IST

Karakat Lok Sabha Seat 2024: उपेन्द्र कुशवाहा को लव-कुश समीकरण को साधने के लिए यह सीट मुफीद रही है, मगर इस बार उन्हें बकायदा लड़ना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देKarakat Lok Sabha Seat 2024: भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एंट्री से मुकाबला और रोचक हो गया है। Karakat Lok Sabha Seat 2024: काराकाट लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाता डेढ़ से दो लाख हैं। Karakat Lok Sabha Seat 2024: पिछड़ी, अति पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के मतदाता करीब दो लाख माने जाते हैं।

Karakat Lok Sabha Seat 2024: बिहार में सातवें चरण में 8 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सातवें चरण में ही काराकाट लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है। इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार के तौर पर उपेन्द्र कुशवाहा मैदान में हैं, जिन्हें इंडिया गठबंधन में भाकपा-माले के राजा राम सिंह टक्कर दे रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी ने पवन सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सबके बीच काराकाट में सभी दल जाति की फसल काटने के लिए दम लगा रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा को लव-कुश समीकरण को साधने के लिए यह सीट मुफीद रही है, मगर इस बार उन्हें बकायदा लड़ना पड़ रहा है।

उनकी लड़ाई उन्हीं के स्वजातीय राजाराम सिंह (महागठबंधन उम्मीदवार) से है, मगर भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एंट्री से मुकाबला और रोचक हो गया है। यहां निर्दलीय जीत-हार में निर्णायक साबित होंगे। काराकाट में हो रहे त्रिकोणीय लड़ाई में उपेन्द्र कुशवाहा ने पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन राजा राम सिंह और पवन सिंह ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

एक तरफ राजा राम सिंह हैं जो कुशवाहा जाति से ही आते हैं। वह माले के कैडर वोटर के साथ साथ राजद के एमवाय समीकरण और कुशवाहा जाति के वोट काट मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर निर्दलीय पवन सिंह उस राजपूत जाति से आते हैं, जो एनडीए का स्वाभाविक वोटर माने जाते हैं। पवन सिंह इस वोट बैंक को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के जीत के लिए एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है और कई दिग्गज नेता प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। यहां दो से ढाई लाख राजपूत मतदाता हैं। वहीं एक से डेढ़ लाख ब्राह्मण और करीब 75 हजार भूमिहार मतदाता हैं। कोइरी-कुर्मी मतदाता भी करीब ढाई लाख माने जाते हैं।

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाता डेढ़ से दो लाख हैं। इसके अलावा पिछड़ी, अति पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के मतदाता करीब दो लाख माने जाते हैं। चुनावों की एक सच्चाई है कि वोट जाति और पार्टी के कैडर मतदाताओं में बंटा रहता है। दरअसल, जिस राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कोइरी-कुर्मी मतदाताओं की यहां भरमार है उनका वोट पिछले चुनावों में लालू विरोध में पड़ता आया था।

इन वर्गों के वोटरों को प्रमुखता से एनडीए का कोर वोटर माना जाता है। ऐसे में पवन सिंह के पक्ष में मुख्य रूप से इन्हीं वर्गों के वोटरों का बड़ा रुझान हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक तरह से पवन सिंह का एनडीए के लिए वोट काटने वाली स्थिति बन जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रउपेंद्र कुशवाहापवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील