लाइव न्यूज़ :

AIADMK के एनडीए से बाहर जाने पर बोले कपिल सिब्बल- भाजपा तंबू में ऊँट की तरह है

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 26, 2023 13:27 IST

भाजपा के साथ अपने चार साल पुराने संबंधों को खत्म करते हुए अन्नाद्रमुक ने सोमवार को घोषणा की कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से बाहर हो रही है और कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए।उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि एक और सहयोगी ने उन्हें छोड़ दिया है और जो अब भी उनके साथ हैं, वे "अवसरवादी गठबंधन हैं जिनका वैचारिक रूप से कोई जुड़ाव नहीं है।"

भाजपा के साथ अपने चार साल पुराने गठबंधन को समाप्त करने का ऐलान करते हुए अन्नाद्रमुक ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकलने का फैसला यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय में पार्टी प्रमुख ई के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में किया गया। 

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, "अन्नाद्रमुक राजग से अलग हो गई है। एक और सहयोगी ने उन्हें छोड़ दिया। जो दल अब भी उनके साथ हैं, वे बिना किसी वैचारिक जुड़ाव वाले अवसरवादी गठबंधन हैं, जैसे कि महाराष्ट्र में पवार एवं शिंदे और पूर्वोत्तर में उनके गठबंधन। भाजपा तंबू में ऊँट की तरह है।" 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन एक और दो के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलAIADMKBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतTamil Nadu Elections 2026: एनडीए ने तमिलनाडु में सीटों का बँटवारा तय किया, 234 में से AIADMK 178 और बीजेपी 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भारतTamil Nadu Election Date 2026: तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख, सीटें, मतदाता, मुख्य चेहरे और अन्य अहम आंकड़े

भारतAIADMK से निकाली गईं नेता शशिकला ने तमिलनाडु चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी झंडे का किया अनावरण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप