लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा से कपिल सिब्बल ने तुष्टीकरण के बारे में पूछे सवाल, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2023 13:07 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि आपकी राजनीति है: अपने लिए न्याय दूसरों के साथ अन्याय!

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा: हम सभी के लिए न्याय के बारे में स्पष्ट हैं, तुष्टीकरण किसी के लिए नहीं।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जेपी नड्डा: हम सभी के लिए न्याय के बारे में स्पष्ट हैं, तुष्टीकरण किसी के लिए नहीं। नड्डाजी: तुष्टीकरण के बारे में क्या: 1) चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक में कोटा बढ़ाना, 2) दूसरों का कोटा खत्म करना, 3) विश्वविद्यालयों, सरकारी नौकरियों, संवैधानिक पदों पर प्रमुख पदों पर नियुक्तियों द्वारा आरएसएस को खुश करना..."

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, "आपकी राजनीति है: अपने लिए न्याय दूसरों के साथ अन्याय!" बता दें कि कपिल सिब्बल आए दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर होते हुए नजर आते हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हफ्ते भर पहले हुई हत्या को शर्मनाक बताया।

उन्होंने आशंका जताई कि इस दोहरे हत्याकांड की सच्चाई को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब जनता को शायद कभी नहीं मिल सकेंगे। गौरतलब है कि पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात मीडिया के कैमरों के सामने उस वक्त हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी दोनों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जा रहे थे।

टॅग्स :कपिल सिब्बलजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना