लाइव न्यूज़ :

गोडसे वाले बयान को लेकर गिरिराज सिंह पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, आरएसएस और भाजपा को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2023 14:56 IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने गिरिराज सिंह के गोडसे पर दिए इस बयान को लेकर शनिवार को उनपर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने गिरिराज सिंह के गोडसे पर दिए बयान को लेकर उनपर हमला बोला।सिब्बल ने कहा कि भाजपा की मंशा वही आरएसएस की मंशा है।कपिल सिब्बल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में भी बात की।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' बताया था और कहा था कि वह मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने गिरिराज सिंह के गोडसे पर दिए इस बयान को लेकर शनिवार को उनपर हमला बोला।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसका मतलब जो भी हिन्दुस्तानी यहां पैदा हुआ है वो कत्ल करता है तो वो भारत का सपूत है। सपूत का मतलब क्या हुआ? इसका मतलब अच्छा पुत्र हुआ। तो क्या गिरिराज सिंह जी के हिसाब से गोडसे जी अच्छे पुत्र थे? संविधान की एक कैबिनेट जिम्मेदारी होती है, इसका मतलब है कि गिरिराज जी सरकार के लिए बोल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "क्या मोदी जी और अमित शाह जी भी इस बात से सहमत है, उन्हें इसका खंडन करना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि ये बयान बेबुनियाद है और गिरिराज जी ने जो कहा है वो गलत है। लेकिन मुझे शक है कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि भाजपा की मंशा वही आरएसएस की मंशा है। आरएसएस ने अंग्रेजों को मदद की पेशकश की, वे महात्मा गांधी को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? तो यह मानसिकता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है।"

इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में भी बात की। उन्होंने एएनआई से कहा, "विपक्ष में हम सभी एक बात को लेकर स्पष्ट हैं कि अगर हमें 2024 का चुनाव लड़ना है और इस सरकार को गिराना है तो हमें एकजुट होना होगा...मुझे उम्मीद है कि विपक्ष में सभी दल एकजुट होंगे।"

टॅग्स :कपिल सिब्बलगिरिराज सिंहBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी