लाइव न्यूज़ :

मेट्रो कार शेड निर्माण के लिए कंजुरमार्ग वाला भूखंड ज्यादा बेहतर है: एमएमआरडी ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने बंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया कि कंजुरमार्ग पर मेट्रो कार शेड बनाने का फैसला विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत अध्ययन एवं आवश्यक विचार विमर्श के बाद लिया गया है।

एमएमआरडी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दारियस खम्बाटा ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ को बताया कि मेट्रो शेड के लिए पहले शहर के आरे इलाके में जिस भूखंड का चयन किया गया था उससे बेहतर यह वाला भूखंड है।

खम्बाटा ने कहा कि राज्य सरकार ने कार शेड निर्माण के लिए जो स्थान चुना है उस पर केंद्र सरकार द्वारा आपत्ति जताने की कोई वजह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञ समिति ने विस्तृत अध्ययन किया है और नए भूखंड के चयन के लिए आवश्यक विचार विमर्श भी किया गया। कार शेड और उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए कंजुरमार्ग का भूखंड ज्यादा बेहतर है।’’

उन्होंने बताया कि आरे कॉलोनी वाला भूखंड छोटा था और उस पर केवल एक मेट्रो लाइन के लिए कार शेड बनाया जा सकता था लेकिन कंजुरमार्ग पर तीन से चार मेट्रो लाइन के लिए कार शेड बनाया जा सकता है।

खम्बाटा ने कहा, ‘‘वैसे भी भारत सरकार को इस बात की चिंता क्यों है कि हम कार शेड कहां बना रहे हैं?’’

दरअसल केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष याचिका दायर कर कार शेड निर्माण के लिए कंजुरमार्ग वाली भूमि के आवंटन पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह भूमि उसके विभाग की है। खम्बाटा इसी याचिका पर जवाब दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी