लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया! राहुल गांधी से की मुलाकात, जिग्नेश मेवानी को लेकर भी चर्चा

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2021 08:40 IST

कन्हैया ने हाल में राहुल गांधी से मुलाकात की है। कन्हैया कुमार की ओर से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हुईं तेज।सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की।सूत्रों के मुताबिक गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं।

नई दिल्ली: सीपीआई नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में प्रवेश के लिए जमीन तैयार करने को लेकर कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की है।

सूत्रों के अनुसार गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से उम्मीदवार नहीं उतारकर मेवानी की मदद की थी।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कन्हैया के उनके करीबी सूत्रों ने बताया है वे सीपीआई में रहते हुए घुटन महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और माना जा रहा है कि दोनों ने कांग्रेस में उनके प्रवेश पर चर्चा की। 

कुमार के सीपीआई छोड़ने की संभावना पर पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केवल अटकलबाजी सुनी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह इस महीने की शुरुआत में हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद थे। उन्होंने तमाम बातें की और विचार-विमर्श में हिस्सा लिया।'

बिहार में कन्हैया को मिलेगी बड़ी भूमिका

कन्हैया कुमार की ओर से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि वह बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों से बिहार की राजनीति में हाशिए पर है। पिछले साल के विधानसभा चुनावों में भी सहयोगी दलों राजद और भाकपा (माले) की तुलना में इसने खराब प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस 70 में से केवल 19 सीटों पर ही जीत सकी थी। राजद ने जिन 144 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से आधे से ज्यादा पर जीत हासिल की, जबकि सीपीआई (एमएल) ने 19 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी का मानना ​​​​है कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के आने से पार्टी को बढ़ावा मिलेगा। ये इसलिए भी अहम होगा क्योंकि पिछले दो सालों में पार्टी के बारे में यही छवि बनी है कि यहां स युवा नेता बाहर जा रहे हैं।

अपने भाषणों के लिए जाने जाने वाले कन्हैया अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो पार्टी उनका उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में प्रचार के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। बताते चलें कि सपा और बसपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।

टॅग्स :कन्हैया कुमारराहुल गांधीकांग्रेसजिग्नेश मेवानीसीपीआईएमबिहारउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट