लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश CM शिवराजसिंह चौहान को दी चेतावनी, कहा-रेत माफिया को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई करें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 11, 2018 20:21 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि पूरे प्रदेश में बेरोक टोकर रेत अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

Open in App

भोपाल, 11 सितंबर: मध्यप्रदेश में रेत माफिया को लेकर कांग्रेस ने फिर सरकार पर फिर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि रेत माफिया को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो कांगे्रस द्वारा प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि पूरे प्रदेश में बेरोक टोकर रेत अवैध उत्खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के देवास, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा जिलों में बड़े पैमाने पर यह उत्खनन किया जा रहा है।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि अवैध उत्खनन के कारोबार में भाजपा के नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्षों से कार्यरत खनिज अधिकारी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और अवैध खनन को रोकने में असमर्थ हैं। 

कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि कुछ माह पूर्व होशंगाबाद के पत्रकार प्रशांत दुबे के साथ अवैध रेत उत्खनन करने वाले लोगों ने अपहरण कर मारपीट की थी। पुलिस ने मजदूरों पर जानबूझ कर कमजोर प्रकरण बनाया जिसमें वे बरी भी हो गए। 

इसके अलावा 13 मई 2018 की रात 8 बजे बाबई ब्लाक के ग्राम गुजरवाड़ा (कीरपुरा) में कृष्ण कुमार यादव की  तेज रफ्तार डम्पर से कुचलकर हत्या हुई। यह डम्पर क्रमांक एमपी-09-एचएच- 3830 है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस इस डंपर के मालिक को जानती है, जिस रेत खदान पर यह उम्पर अवैध उत्खनन कर रहा था, वह रेत खदान पिछले पांच माह से निलंबित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यादव की हत्या हुई, उसकी उक्त दिनांक की रेत रायल्टी क्रमांक ईपीपी-1801183392 दिनांक 13 मई 2018 तक कास्दा खुर्द केसला के नाम पर कटी है, जो कि गूजरवाड़ा से 150 किलोमीटर दूर है। 

वह अनधिकृत रुप से गूजरवाड़ा से परिवहन कर रहा था। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस तरह से अवैध उत्खनन के कई मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में अधिकारियों द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। 

उन्होंने मांग की कि अवैध उत्खनन कार्य करने वालों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ अगर सरकार कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

रेत माफिया द्वारा किए गए हमले* मुरैना में डिप्टी रेंजर सुखदेव सिंह की ट्रेक्टर द्वारा कुचलकर हत्या।* मुरैना में आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या।* पन्ना में पुलिस द्वारा कुबेर सिंह को गिरफ्तार किए जाने पर खनन माफिया द्वारा एसडीओ और एसडीओपी पर हमला।* भिंड में पत्रकार संदीप शर्मा की डंपर से कुचलकर हत्या।* शाजापुर जिले के शुजालपुर में माइनिंग इंस्पेक्टर रीना पाठक और उनके साथ छापा मारने गए अधिकारियों, कर्मचारियों पर हमला।* बालाघाट जिले के कंटगी में पऋकार संदीप कोठारी का अपहरण कर महाराष्ट्र के वर्धा के समीप एक खेत में जिंदा जलाया।* नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में शक्कर नदी से रेत उत्खनन रोकने पर पटवारी अमित पटैल पर हमला।* गुना जिले के आरोन में नायब तहसीलदार को ट्रेक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास।* शिवपुरी में डिप्टी रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित के साथ मारपीट।

 

(यह न्यूज़ हमारे रिपोर्टर राजेंद्र पराशर की है )

टॅग्स :कमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप