लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्री उतरे सिंधिया के समर्थन में, कहा- पूरी कांग्रेस महाराज के साथ है क्योंकि वह हमेशा जनता की भलाई चाहते हैं

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 19, 2020 06:39 IST

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनबन की खबरों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है. कमलनाथ ने कहा कि जब मैं शिवराज सिंह चौहान से नाराज नहीं होता तो ज्योतिरादित्य से कैसी नाराजगी.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़कों पर उतरने वाले बयान के बाद सिंधिया समर्थक मंत्री, विधायक उनके समर्थन में आते नजर आ रहे हैं. राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक दिन पहले सोमवार को सिंधिया के समर्थन की घोषणा की थी. 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान के बाद कलह का दौर तेज हो गया है. सिंधिया के समर्थन में मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्री एक-एक कर बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं. राज्य के खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज कहा कि पूरी कांग्रेस महाराज के साथ है, जबकि एक दिन पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी भी सिंधिया के बयान का समर्थन कर चुकी है. हालांकि दोनों मंत्री सिंधिया समर्थक हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़कों पर उतरने वाले बयान के बाद सिंधिया समर्थक मंत्री, विधायक उनके समर्थन में आते नजर आ रहे हैं. राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक दिन पहले सोमवार को सिंधिया के समर्थन की घोषणा की थी. 

उनके बाद राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव से पहले जनता को वचन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिया था, इसलिए वचनों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है. 

उन्होंने कहा कि महाराज ने सरकार को आगाह किया है, जो मेरे विचार में बिल्कुल ठीक है. उन्होंने कहा कि सिंधिया हमेशा जनता के लिए काम करन की बात कहते हैं. आप उनकी भावना को समझिए. उन्होंने कहा कि कोई भी अपने को अकेला नहीं समझे, जरुरत पड़े तो सिंधिया उनके साथ सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि वचन पूरा कराने के लिए केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सड़कों पर नहीं उतरेंगे, बल्कि पूरी कांग्रेस उनके साथ सड़कों पर उतरेगी.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील