लाइव न्यूज़ :

नई संसद के उद्घाटन पर कमल हासन ने पीएम मोदी से किया सवाल- इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति को क्यों नहीं शामिल होना चाहिए?

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 17:17 IST

मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने शनिवार को नई संसद के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और पूछा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस कार्यक्रम में क्यों नहीं शामिल होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद परिसर के उद्घाटन को लेकर विवाद जारी है।कई विपक्षी दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह के बहिष्कार करने की घोषणा की है।विपक्षी दलों ने इस बात पर जोर दिया कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए, प्रधानमंत्री द्वारा नहीं।

नई दिल्ली: मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने शनिवार को नई संसद के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और पूछा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस कार्यक्रम में क्यों नहीं शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय गौरव का यह क्षण राजनीतिक रूप से विभाजनकारी हो गया है। मैं अपने पीएम से एक प्रश्न पूछता हूं कृपया देश को बताएं कि भारत की राष्ट्रपति को नई संसद के उद्घाटन में क्यों नहीं शामिल होना चाहिए?" 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि भारत के राष्ट्रपति को राज्य के प्रमुख के रूप में इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहिए। राष्ट्रीय हित में मैंने भारत के राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने और उद्घाटन की योजना में विपक्षी दलों को शामिल नहीं करने पर अपनी असहमति रखते हुए नई संसद के उद्घाटन का जश्न मनाने का विकल्प चुना है।" नए संसद परिसर के उद्घाटन को लेकर विवाद जारी है।

बताते चलें, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई विपक्षी दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह के बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों ने इस बात पर जोर दिया कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए, प्रधानमंत्री द्वारा नहीं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है।

टॅग्स :कमल हासननरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर