लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने यूं किया कादर खान को याद, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2019 13:15 IST

Actor Kader Khan death at the age of 81: अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया। 81 वर्षीय कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कादर खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर दुख जताया है। गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मुझे जानेमाने अभिनेता कादर खान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।' उन्होंने कहा, 'हमें कादर खान की कमी हमेशा महसूस होगी।'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कादर खान के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''कादर खान जी ने अपने शानदार अभिनय कौशल के साथ स्क्रीन को हमेशा चमकाया और अपने अनूठे अंदाज़ की बदौलत लोगों के दिलों में जगह बनाई।  वह एक शानदार पटकथा लेखक भी थे, जो कई यादगार फिल्मों से जुड़े थे। उनके निधन से दुखी हूं और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।''

अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, ऋषि कपूर, फिल्म एनालिटिक्स तरण आदर्श जैसे सेलेब्स ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर कादर खान को लेकर कई हैशटैग #KaderKhan  #kaderkhanpassedaway  चल रहे हैं। आप भी देखें ट्वीट...

कनाडा में होगा कादर खान का निधन 

जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया। 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  उनके बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्‍पताल में भर्ती थे। खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा।

खान के बेटे सरफराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसम्बर शाम छह बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया। वह दोपहर को कोमा में चले गए थे। वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। हमारा सारा परिवार यहीं हैं और हम यहीं रहते हैं इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं।’’ 

इस बीमारी से पीड़ित थे कादर खान 

खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर और बीपीएपी वेंटीलेटर पर रख रहे थे। सुपर न्यूक्लियर पाल्सी बीमारी के कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत आ रही थी और याददाश्त भी कमजोर हो गई थी।

टॅग्स :कादर खाननरेंद्र मोदीराहुल गांधीअनुपम खेरअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील