लाइव न्यूज़ :

Madhavi Raje Passes Away: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, सीएम योगी और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2024 12:19 IST

Jyotiraditya Scindia Mother Madhavi Raje Death: पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।

Open in App
ठळक मुद्देJyotiraditya Scindia mother Madhavi Raje: सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। Jyotiraditya Scindia mother Madhavi Raje: पिछले कुछ दिन से 'वेंटिलेटर' पर थीं।Jyotiraditya Scindia mother Madhavi Raje: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

Jyotiraditya Scindia Mother Madhavi Raje Dies: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिन से 'वेंटिलेटर' पर थीं। पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था। निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। 

माधवी राजे सिंधिया कौन थीं?

माधवी राजे सिंधिया प्रमुख राजनेता माधवराव सिंधिया की पत्नी थीं, जिन्होंने संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया।

माधवी राजे सिंधिया स्वयं एक शाही परिवार से थीं और उन्हें ग्वालियर शाही परिवार की राजमाता (रानी माँ) के रूप में जाना जाता था।

ग्वालियर में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका परिवार, सिंधिया, पीढ़ियों से भारतीय राजनीति और समाज में प्रभावशाली व्यक्ति रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर नमन किया। कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दुख जताया। ट्वीट कर कहा कि स्वर्गीय श्री माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। “भावपूर्ण श्रद्धांजली”

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाMadhya Pradeshयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो