लाइव न्यूज़ :

झारखंडः बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में जल्द होंगे तीन नए हवाई अड्डे, 14 नए हवाई मार्ग भी मिलेंगे

By भाषा | Updated: July 13, 2022 07:18 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा, राज्य में आठ वर्ष पूर्व रांची से करीब मात्र 1,500 यात्री हवाई मार्ग से आते-जाते थे, जिनके लिए कुल 20 विमान उड़ान भरते थे, लेकिन आज रांची से कुल औसतन साढ़े सात हजार यात्री प्रतिदिन उड़ान भर रहे हैं और इसके लिए रांची से कुल 56 उड़ानें विभिन्न स्थानों से आ-जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने पहुंचे सिंधिया ने घोषणा कीतीन नए हवाई अड्डों को मिलाकर राज्य में कुल संख्या पांच हो जाएगी

देवघरः नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि झारखंड को जल्द ही बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में तीन नये हवाई अड्डे मिलने वाले हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल पांच हवाई अड्डे हो जायेंगे। उन्होंने साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में 67 नये हवाई अड्डों का निर्माण किया जा चुका है, जबकि इससे पहले देश में आजादी के बाद 67 वर्षों में सिर्फ 74 हवाई अड्डे बनाये जा सके थे।

पीएम मोदी के साथ मंगलवार को यहां देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने पहुंचे सिंधिया ने घोषणा की कि बहुत जल्द झारखंड में बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में तीन नये हवाई अड्डों का निर्माण किया जायेगा, जिन्हें मिलाकर राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या पांच हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इनमें से बोकारो और दुमका में हवाई अड्डों के निर्माण का कार्य काफी प्रगति पर है। सिंधिया ने कहा कि हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए राज्य में 14 नये हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।

सिंधिया ने कहा, ‘‘झारखंड में जल्द ही पांच हवाई अड्डे होंगे। रांची और देवघर के बाद, हम बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में हवाई अड्डे स्थापित करेंगे। साथ ही, राज्य में संपर्क बढ़ाने के लिए 14 नये हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जायेंगे।’’ उन्होंने बताया कि राज्य में आठ वर्ष पूर्व रांची से करीब मात्र 1,500 यात्री हवाई मार्ग से आते-जाते थे, जिनके लिए कुल 20 विमान उड़ान भरते थे, लेकिन आज रांची से कुल औसतन साढ़े सात हजार यात्री प्रतिदिन उड़ान भर रहे हैं और इसके लिए रांची से कुल 56 उड़ानें विभिन्न स्थानों से आ-जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक स्थलों को लगातार हवाई मार्गों से जोड़ा है और इसी योजना के तहत शीघ्र ही आयोध्या में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने 401 करोड़ की लागत से बने देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील