लाइव न्यूज़ :

सिंधिया के 7 महीने बाद मध्य प्रदेश दौरे से गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी व राज्यसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 9, 2020 06:22 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 जनवरी से प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से ग्वालियर 16 जनवरी को आएंगे, उसके बाद ग्वालियर में पिछोर, बदरवास, कोलारस, शिवपुरी और अशोकनगर क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सिंधिया आखिरी बार पिछले साल की 10 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, इसके बाद अब उनका यह कार्यक्रम तय हुआ है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के चार दिवसीय दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सिंधिया अपने इस दौरे के दौरान सात माह बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. सिंधिया के इस दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. उनके इस दौरे को प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी और राज्यसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 जनवरी से प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे. सिंधिया करीब सात महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इनके इस ऐलान से सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. सिंधिया के इस दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी और राज्यसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

सिंधिया तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से ग्वालियर 16 जनवरी को आएंगे, उसके बाद ग्वालियर में पिछोर, बदरवास, कोलारस, शिवपुरी और अशोकनगर क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जिसके बाद अशोकनगर के सांसद केपी यादव के निवास उनके पिता के निधन के पर 17 जनवरी को शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचेंगे. इसी दौरे के दौरान उनके विदिशा और इंदौर जाने की भी उम्मीद है. सिंधिया सात महीने के लंबे समय के अंतराल के बाद 18 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय आने से पहले भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे. 19 जनवरी को राजधानी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगे, इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगें, जिसके बाद वे मंत्री गोविंद राजपूत के निवास भी भेंट करने जा सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि सिंधिया आखिरी बार पिछले साल की 10 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, इसके बाद अब उनका यह कार्यक्रम तय हुआ है. वैसे सिंधिया समर्थकों का कहना है कि ये नियमित दौरा है, क्योंकि हर माह सिंधिया इस तरह का दौरा करते हैं. सिंधिया आज से नहीं पिछले कई सालों से प्रतिमाह चंबल, भोपाल संभाग और मालवा के दौरे करते रहे हैं, इसका प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा की दावेदारी से कोई संबंध नहीं है.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन