न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

By भाषा | Published: October 11, 2021 07:43 PM2021-10-11T19:43:41+5:302021-10-11T19:43:41+5:30

Justice Rituraj Awasthi takes oath as Chief Justice of Karnataka High Court | न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी को सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलायी गयी।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में न्यायमूर्ति अवस्थी को पद एवं गोपनीयनता की शपथ दिलायी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री गोविंद कारजोल, विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, मुख्य सचिव पी रवि कुमार एवं अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाये जाने के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

न्यायमूर्ति अवस्थी ने 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक किया था और उन्होंने एक फरवरी, 1987 को वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्होंने प्रोन्नति से पहले लखनऊ में भारत के सहायक सॉलीसीटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

उन्हें 13 अप्रैल, 2009 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था। वह 24 दिसंबर, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Rituraj Awasthi takes oath as Chief Justice of Karnataka High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे