लाइव न्यूज़ :

गुजरात: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 2 पूर्व नेता भाजपा में हुए शामिल, भगवा अंगवस्त्र-टोपियां देकर BJP ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 15:07 IST

गौरतलब है कि कांग्रेस के जो दो नेता आज भाजपा में शामिल हुए है, वे दशकों से पार्टी में शामिल थे। राजू परमार जहां तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके है, वहीं नरेश रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया है। कुछ दिन पहले ही वे कांग्रेस को छोड़ अपना इस्तीफा दिए थे।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज से गुजरात के दौरे पर है।

गांधीनगर:कांग्रेस से इस्तीफा देने के करीब दो सप्ताह बाद गुजरात के पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। 

आपको बता दें कि दोनों नेता दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। वे कुछ महीनों बाद होने वाले गुजरातविधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए है। 

दोनों नेताओं के साछ उनके समर्थक भी शामिल हुए 

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया है। यही नहीं बड़ी संख्या में उनके और समर्थक भी नेता के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए है। 

गौरतलब है कि परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे। 

रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था। 

सीएम अशोक गहलोत आज से गुजरात के दौरे पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के दो दिन के दौरे के लिए बुधवार की सुबह में रवाना हुए है। मुख्‍यमंत्री गहलोत व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया विशेष विमान से रवाना हुए है। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कर रहे है दौरा

गहलोत का वहां चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने का कार्यक्रम है। गहलोत को मंगलवार को जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए कार्यक्रम के अनुसार गहलोत अब जयपुर से वडोदरा जाएंगे। वे वहां मध्य गुजरात के पार्टी नेताओं और अहमदाबाद में उत्तर गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह गुरुवार को अहमदाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  

टॅग्स :गुजरातBJPकांग्रेसअशोक गहलोतविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"