लाइव न्यूज़ :

वीके सिंह ने कहा- गैर-कानूनी तरीके से इराक गए थे मारे गए 39 भारतीय, कहीं नहीं मिला रिकॉर्ड

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2018 09:53 IST

विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने इराक में मारे गए 38 भारतीय नागरिकों के शवों के अवशेष परिजनों को सौंप दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल: विदेश राज्य मंत्री  वी के सिंह ने इराक में मारे गए 38 भारतीय नागरिकों के शवों के अवशेष परिजनों को सौंप दिया। एक भारतीय का शव इसलिए नहीं सौंपा गया है क्योंकि उनका शिनाख्त नहीं हो पाया। 2 अप्रैल को देर शाम शवों को वापस लाने के बाद वी के सिंह ने कहा कि 39 भारतीय अवैध रूप से वहां गए थे। 

वीके सिंह ने कहा, सभी 39 मारे गए भारतीयों का मिडिल ईस्ट देशों के किसी भी भारतीय दूतावास में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि ये लोग गैरकानूनी तरीके से किसी ट्रैवल एजेंट के जरिए इराक पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें- इराक से भारत लाए गए 38 भारतीयों के शव, परिजनों ने लेने से किया इनकार, रखी ये माँग

वीके सिंह ने यहां देशवासियों से अपील भी की वह इस तरीके से अवैध एजेंटों के जरिए गैरकानूनी ढंग से विदेश नहीं जाए। अगर वह इस तरीके से विदेश जाते हैं और वहां कोई भी किसी तरह की कोई समस्या होती है तो सरकार को उनके बारे में पता लगाने में बहुत मुश्किल होती है। 

वीके सिंह 38 भारतीय नागरिकों के शव और अवशेषों को एक विशेष विमान से 2 अप्रैल को वापस लेकर लौटे थे। इनमें से 27 शव पंजाब अमृतसर के थे और 6 बिहार के थे। पंजाब सरकार और बिहार सरकार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

टॅग्स :वीके सिंहइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील