विधायक हत्याकांड में पूर्व सांसद सांसद प्रभुनाथ सिंह की अपील पर फैसला सुरक्षित

By भाषा | Published: January 28, 2020 06:34 AM2020-01-28T06:34:13+5:302020-01-28T06:34:13+5:30

इस मामले में उनकी पत्नी चांदनी देवी ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें हत्या के पीछे की वजह राजनीति लड़ाई बताया गया क्योंकि प्रभुनाथ सिंह को ही हराकर अशोक सिंह विधायक बने थे।

judgment secured on appeal of former mp prabhunath singh in mla murder case | विधायक हत्याकांड में पूर्व सांसद सांसद प्रभुनाथ सिंह की अपील पर फैसला सुरक्षित

प्रतीकात्मक फोटो

Highlights1995 में विधायक अशोक सिंह की उस समय बम मारकर हत्या कर दी गई जिस समय वह अपने सरकारी आवास पर लोगों से मिल रहे थे। सुनवाई के दौरान प्रभुनाथ सिंह की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह के भाई रितेश सिंह को 13 साल बाद कोर्ट में गवाह ने पहचाना था जबकि उनका नाम प्राथमिकी में भी नहीं था।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए. के. गुप्ता और राजेश कुमार की खंडपीठ ने सोमवार को विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह व उनके भाइयों की अपील याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया।

खंड पीठ ने दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद आज इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायालय 24 फरवरी को फैसला सुनाएगी। प्रभुनाथ सिंह व उनके भाइयों की ओर से निचली अदालत द्वारा दी गई सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील याचिका दाखिल की गई थी।

सुनवाई के दौरान प्रभुनाथ सिंह की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह के भाई रितेश सिंह को 13 साल बाद कोर्ट में गवाह ने पहचाना था जबकि उनका नाम प्राथमिकी में भी नहीं था। गौरतलब है कि 1995 में विधायक अशोक सिंह की उस समय बम मारकर हत्या कर दी गई जिस समय वह अपने सरकारी आवास पर लोगों से मिल रहे थे।

इस मामले में उनकी पत्नी चांदनी देवी ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें हत्या के पीछे की वजह राजनीति लड़ाई बताया गया क्योंकि प्रभुनाथ सिंह को ही हराकर अशोक सिंह विधायक बने थे। इस हत्याकांड में हजारीबाग की निचली अदालत ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Web Title: judgment secured on appeal of former mp prabhunath singh in mla murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे