लाइव न्यूज़ :

Jubilee Hills by election results: 24729 से जीत, नवीन यादव ने मगंती सुनीता को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 16:08 IST

Jubilee Hills by election results: जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देJubilee Hills by election results: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार को 74,259 वोट मिले। Jubilee Hills by election results: यादव को 98,988 वोट मिले।Jubilee Hills by election results:भाजपा उम्मीदवार एल. दीपक रेड्डी की जमानत जब्त हो गई।

Jubilee Hills by election results:कांग्रेस उम्मीदवार वी. नवीन यादव ने शुक्रवार को जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीआरएस उम्मीदवार मगंती सुनीता को 24,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। यादव को 98,988 वोट मिले, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार को 74,259 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार एल. दीपक रेड्डी की जमानत जब्त हो गई, जिन्हें केवल 17,061 वोट मिले। इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा था।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को कहा कि जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की संभावित जीत रेवंत रेड्डी सरकार के प्रदर्शन की पुष्टि करती है। निजामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को खारिज कर दिया है।

गौड़ ने कहा कि पिछले साल सिकंदराबाद छावनी सीट और अब जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस की सफलता से पता चलता है कि लोग मुख्यमंत्री रेड्डी के नेतृत्व और सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से संतुष्ट हैं। गौड़ ने कहा, ‘‘जब बीआरएस का 2024 के लोकसभा चुनावों में खाता तक नहीं खुला था, तो यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में उसका कोई भविष्य नहीं है।

बीआरएस अब अपनी सीट बचाने में विफल रही है। जुबली हिल्स के लोगों का फैसला है कि बीआरएस के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर है।

यह तेलंगाना विधानसभा द्वारा पूर्व में पारित शिक्षा, रोज़गार और स्थानीय निकायों में पिछड़ी जातियों को 42 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयकों को केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा मंज़ूरी न देने का नतीजा है। उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को हुआ था। इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने के कारण उपचुनाव कराना ज़रूरी हो गया था।

टॅग्स :उपचुनावतेलंगानाचुनाव आयोगभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी