लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने सभी दलों से NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के लिए मांगा समर्थन

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2022 14:49 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि NDA के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का सभी दल समर्थन करें।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने अपील करते हुए कहा- जगदीप धनखड़ का सभी दल समर्थन करेंकहा- धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनना हमारे लिए गौरव की बात है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टियों से उप-राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के लिए समर्थन मांगा है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि NDA के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का सभी दल समर्थन करें। नड्डा ने कहा कि जगदीप धनखड़ 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने तो वे लोगों के राज्यपाल कहलाए यह उनकी लोकप्रियता रही। कल संसदीय बोर्ड ने कई नामों पर विचार करने के बाद एक किसान पुत्र को उपराष्ट्रपति पद पर नवाज़ा है। ये हम सब के लिए गौरव की बात है। 

बता दें कि शनिवार को जेपी ने नड्डा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले दिल्ली में आज धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां शाह ने उनका स्वागत और सम्मान किया। धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीवार घोषित होने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने भी खुशी जाहिर की थी। 

वहीं जयपुर के राजस्थान में जगदीप धनखड़ के परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनके भाई रणदीप धनखड़ ने कहा कि मेरा भाई जब भी कोई काम हाथ में लेता है तो उसे पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है। हमारा परिवार वास्तव में खुश है कि उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद विजयसाई रेड्डी ने जगदीप धनखड़ को NDA द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी।

टॅग्स :जेपी नड्डाजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया