लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के न्यू इंडिया के सपने के साथ खड़ी है देश की जनता

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 15, 2019 20:09 IST

स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने केवल 70 दिनों के अन्दर अनुच्छेद 370 से आजादी दिलाने और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने जैसे बड़े फैसले किए हैं. 

Open in App

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक भारत को न्यू इंडिया की ओर ले जाने का जो सपना दिखाया है उसमें देश की जनता उनके साथ है.

स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने केवल 70 दिनों के अन्दर अनुच्छेद 370 से आजादी दिलाने और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने जैसे बड़े फैसले किए हैं. 

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा होने को तैयार है. हमें भी सहभागी बनने का मौका मिलेगा यह बड़े सौभाग्य की बात है.

नड्डा ने कहा कि 2022 में सभी के लिए सर पर पक्की छत, गैस का कनेक्शन, शुद्ध पीने का पानी और शौचालय का सपना साकार होते हुए देखेंगे. सवा लाख गांव को पक्की सड़कों से जुड़ते, डेढ़ लाख हेल्थ सेंटर के माध्यम से सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देते हुए देखेंगे.

नड्डा ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन की भी शुभकामनाएं दीं.

नड्डा के अतिरिक्त केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए.

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब