लाइव न्यूज़ :

JP Nadda In Madhya Pradesh: 'भाई को भाई के खिलाफ बांटकर वोट बैंक का काम किया', कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 12:47 IST

JP Nadda In Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मध्यप्रदेश में थे। वह सीधी लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने कहा, कल मीसा भारती ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम मोदी जी को जेल भेज देंगेनड्डा ने कहा कि पीएम मोदी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, उन पर एक भी दाग नहीं हैप्रधानमंत्री मोदी ने देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, यानी 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है

JP Nadda In Madhya Pradesh:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मध्यप्रदेश में थे। वह सीधी लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चुनावी सभा में जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में बताया। साथ ही विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर एक बात सामने आई जो आपको भी ध्यान में रखनी चाहिए।

पहले राजनीति लोगों को बांटकर की जाती थी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक भाई को भाई के खिलाफ बांटकर वोट बैंक का काम किया। लेकिन पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी, अब जब परिभाषा बदल गई है तो लोगों को गुमराह करके राजनीति नहीं चलेगी। अब अगर राजनीति होगी तो विकास की राजनीति होगी, रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होगी। 

मीसा भारती को दिया जवाब

चुनावी सभा में जेपी नड्डा ने आरजेडी नेता मीसा भारती को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं, इनको हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में ये मोदी जी को पता नहीं क्या-क्या गालियां दे रहे हैं। कल मीसा भारती ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम मोदी जी को जेल भेज देंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, उन पर एक भी दाग नहीं है और ये लोग उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।

देश की जनता सब देख रही है और इनका हिसाब मतदान के दिन होगा। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और एनडीए 400 पार का आंकड़ा पार करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, यानी 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आगे कहा कि आईएमएफ को अगर कोई उगता सूरज दिखता है तो भारत दिखता है। भारत ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जापान को भी पीछे छोड़ दिया है, अब सिर्फ अमेरिका और चीन भारत से आगे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावजेपी नड्डालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी