पुणे में बिम्सटेक देशों का संयुक्त अभ्यास संपन्न

By भाषा | Published: December 22, 2021 08:21 PM2021-12-22T20:21:24+5:302021-12-22T20:21:24+5:30

Joint exercise of BIMSTEC countries concluded in Pune | पुणे में बिम्सटेक देशों का संयुक्त अभ्यास संपन्न

पुणे में बिम्सटेक देशों का संयुक्त अभ्यास संपन्न

पुणे, 22 दिसंबर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान पर आधारित बिम्सटेक देशों का तीन दिवसीय बहु-एजेंसी अभ्यास ‘पैनेक्स-21’ बुधवार को पुणे में संपन्न हुआ। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी।

संयुक्त अभ्यास के दौरान बिम्सटेक देशों- भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमा, श्रीलंका और थाईलैंड- के विषय विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सेना ने ट्वीट कर कहा कि बिम्सटेक देशों का संयुक्त अभ्यास पैनेक्स-21 पुणे में संपन्न हुआ। इस दौरान आकस्मिक परिस्थितियों पर मंथन और महामारी के दौरान आपदा राहत कार्यों के संचालन की चुनौतियों से निपटने के उपायों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

यह अभ्यास 20 दिसंबर को शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Joint exercise of BIMSTEC countries concluded in Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे