लाइव न्यूज़ :

जोधपुर हिंसा: सुबह की नमाज के तुरंत बाद कारों में तोड़फोड़ की गई, घरों पर पथराव किया गया: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

By रुस्तम राणा | Updated: May 3, 2022 17:44 IST

हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंसा के दौरान जोधपुर में महिलाओं का अपमान किया गया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की हालत बदतर है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो हम जालोरी गेट पर धरना देंगेगजेंद्र सिंह शेखावत ने की दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जोधपुर: ईद-उल-फितर के मौके पर हुई जोधपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को जोधपुर में कहा है कि सुबह की नमाज के तुरंत बाद कारों में तोड़फोड़ की गई, घरों पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान जोधपुर में महिलाओं का अपमान किया गया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की हालत बदतर है।

उन्होंने कहा, उनके(अशोक गहलोत) शहर को जब फूंका जा रहा था तो वे जन्मदिन की शुभकामनाएं और गुलदस्ते लेने में व्यस्त थे। हमने प्रशासन से कहा है कि अगर इस मामले में सही से कार्रवाई नहीं हुई तो हम जालोरी गेट पर धरना देंगे।     

केंद्रीय मंत्री ने कहा- वहां पर हम हज़ारों की संख्या में बैठेंगे। वहां बैठकर हम प्रशासन पर दबाव डालेंगे कि वे जोधपुर की शांति और भाईचारे को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।  

मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा उस समय भड़क गई जब सोमवार की आधी रात के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग ईद के मौके पर जालोरी गेट के पास एक चौराहे पर अपना धार्मिक झंडे लगा रहे थे। इसमें कहा गया कि झंडा चौराहे में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बालमुकंद बिस्सा की प्रतिमा पर लगाया जा रहा था जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। 

हिंदू समुदाय की ओर से यह आरोप लगाया गया कि परशुराम जयंती पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाकर इस्लामी झंडा लगा दिया गया, जिसके लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यहां 144 को लागू किया गया। 

टॅग्स :गजेंद्र सिंह शेखावतJodhpurराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी