लाइव न्यूज़ :

जोधपुर हिंसाः भीलवाड़ा में 2 युवकों पर हमले के बाद इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद, उपद्रव के मामले में 211 गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी

By अनिल शर्मा | Updated: May 5, 2022 14:09 IST

जोधपुर हिंसा मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में  बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर हमला कर दियाअज्ञात लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई की फिर उनकी बाईक में आग लगा दीजोधपुर के बाद भीलवाड़ा में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है

जोधपुर/भीलवाड़ाः राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुए उपद्रव के सिलसिले में अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शहर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

उधर, भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में  बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर हमला कर उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया जिसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई है।  भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

वहीं जोधपुर हिंसा मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 191 को भादंसं की धारा 151 के तहत व 20 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

लाठर ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सद्भावना का प्रयास जारी है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है। शहर में सोमवार को रात एक विवाद के बाद उपद्रव हुआ था। शहर के लगभग 10 थाना इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की अवधि छह मई मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी ठप हैं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :JodhpurRajasthanइंटरनेट पर पाबंदीinternet ban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी