लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः कुलपति जगदीश कुमार ने कहा- कैंपस में हमले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का किया गठन

By भाषा | Updated: January 9, 2020 20:05 IST

​​​​​​​जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कुछ नकाबपोश गुंडों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नकाबपोश गुंडों के हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे।

जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच जनवरी को परिसर में हुए हमले में सुरक्षा चूक की जांच और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नकाबपोश गुंडों के हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे।कुमार ने बताया कि अगर सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो समिति उसकी भी जांच करेगी। उन्होंने बताया, ‘‘हमने पांच सदस्यों की समिति बनायी है जो कि हमारी आंतरिक सुरक्षा कमेटी के सहयोग से काम करेगी। अगर कोई चूक हुई है तो समिति उसपर भी गौर करेगी और परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदमों पर सुझाव देगी।’’कुमार ने कहा, ‘‘सुरक्षा के लिहाज से कमजोर क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, सीसीटीवी लगाया जाना सुनिश्चित होगा और छात्रों की सुरक्षा के लिए अन्य कदम पर भी समिति सुझाव देगी।’’जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कुछ नकाबपोश गुंडों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी घायल हो गयी थीं। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?