लाइव न्यूज़ :

JNU Students Union election 2024: 5 साल बाद जेएनयू छात्रसंघ चुनाव, जानें कब पड़ेंगे वोट, मतों की गिनती कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 18:26 IST

JNU Students Union election 2024: चुनाव कार्यक्रम के तहत मतों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी मतदाता बनाना, दुष्प्रचार, या मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार करना।प्रति उम्मीदवार अधिकतम पांच हजार रुपये की राशि ही व्यय कर सकता है।आखिरी बार 2019 में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव कराया गया था।

JNU Students Union election 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 22 मार्च को छात्र संघ चुनाव होंगे जिसके मद्देनजर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू की गई है। इसमें चुनाव प्रचार के नियम-कायदों का उल्लेख है। आचार संहिता के तहत, प्रचार के दौरान भड़काऊ टिप्पणी करने, समुदाय, जाति या धर्म के आधार पर मतदाताओं को लुभाने या गलत सूचना फैलाने पर रोक होगी। आचार संहिता बृहस्पतिवार रात से प्रभावी हुआ। इसे चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले 10 मार्च से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में प्रभावी आंशिक आचार संहिता की निरंतरता में लागू किया गया है। चुनाव कार्यक्रम के तहत मतों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव समिति द्वारा जारी नियमों में कहा गया, ‘‘सभी उम्मीदवारों को उन गतिविधियों में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाएगा जिन्हें भ्रष्ट आचरण माना जाता है जैसे कि मतदाताओं को रिश्वत देना, मतदाताओं को डराना, फर्जी मतदाता बनाना, दुष्प्रचार, या मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार करना।’’

नियमों के मुताबिक कोई भी संगठन प्रति उम्मीदवार अधिकतम पांच हजार रुपये की राशि ही व्यय कर सकता है। कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के अंतराल के बाद जेएनयूएसयू का चुनाव हो रहा है। आखिरी बार 2019 में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव कराया गया था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)JNU VC Jawaharlal Nehru UniversityABVP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos