लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसाः JNU छात्र शरजील इमाम पाया गया करोना पॉजिटिव, असम जेल में है बंद

By धीरज पाल | Updated: July 21, 2020 16:43 IST

इमाम को पिछले साल दिसंबर में यहां जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामले में बिहार के जहानाबाद जिले से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे इमाम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे अब दिल्‍ली लाया जाएगा। इमाम वर्तमान में असम पुलिस द्वारा दर्ज यूएपीए से संबंधित एक मामले में गुवाहाटी जेल में बंद है।

देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच जामिया हिंसा की आरोप में गिरफ्तार जेएऩयू छात्र शरजील इमाम कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। मालूम हो कि जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम विवादित बयान देकर सुर्खियों में आया था। जिसपर दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल का शिकंजा सकता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरजील इमाम के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे दिल्‍ली लाने की कवायद में अब थोड़ा विलंब होने की संभावना है। 

वहीं, न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया की इमाम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे अब दिल्‍ली लाया जाएगा। गौरतलब है कि इमाम को पिछले साल दिसंबर में यहां जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामले में बिहार के जहानाबाद जिले से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी से 90 दिनों की वैधानिक अवधि 27 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। इमाम वर्तमान में असम पुलिस द्वारा दर्ज यूएपीए से संबंधित एक मामले में गुवाहाटी जेल में बंद है। इमाम शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में कथित तौर पर शामिल था, लेकिन वह उस वीडियो के सामने आने के बाद सुर्खियों में आया, जिसमें उसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक सभा से पहले कथित विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद उसपर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उसके खिलाफ असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं।

टॅग्स :शर्जील इमामकोरोना वायरसजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद अंतरिम ज़मानत पर जेल से बाहर आए, परिवार संग मनाएंगे ईद, भाई की शादी में होंगे शरीक

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत2020 Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से किया इनकार, याचिका को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी