लाइव न्यूज़ :

JNU की नौ छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग, विरोध कर रहे 17 छात्रों के खिलाफ FIR

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2018 10:13 IST

जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी, उपाध्यक्ष जोया खान और अन्य छात्रों ने सोमवार रात को जमकर प्रदर्शन किया है। ऐसे में खबर के मुताबिक डीन के ऑफिस में हंगामा मचाने के मामले में इन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पुलिस स्टेशन के बाहर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। जेएनयू के 9 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों और शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

जेएनयू के छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी, उपाध्यक्ष जोया खान और अन्य छात्रों ने सोमवार रात को जमकर प्रदर्शन किया है। ऐसे में खबर के मुताबिक डीन के ऑफिस में हंगामा मचाने के मामले में  इन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर प्रोफेसर उमेश अशोक कदम ने दर्ज करवाई है, उनका कहना है कि छात्र ज़बरदस्ती उनके दफ्तर में घुस आए थे। कहा ये भी जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों ने डीन को बंधक बनाया और दुर्व्यहार भी किया था। जिस कारण से इस एफआईआर में गीता समेत कुल 17 छात्रों के नाम हैं।

जेएनयू के छात्र धरने पर बैठे हैं 

खबर के अनुसार पुलिस से झड़प के बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गए थे। जेएनयू के लाइफ साइंस के प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छेड़छाड़ का आरोप है। प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगा है। छात्र उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि प्रोफेसर अतुल जौहरी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  इस मामले में अब तक पीड़ित कुछ लड़कियों के 164 के तहत बयान कोर्ट में दर्ज हुए हैं।

टॅग्स :जेएनयूक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल