लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नजीब अहमद की तलाश बंद, सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2018 09:58 IST

Disappearance of JNU student Najeeb Ahmed: सोमवार (15 अक्टूबर) को सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। करीब 2 साल से नजीब अहमद रहस्यमय परिस्थितियों में जेएनयू कैंपस से लापता है।

Open in App

सीबीआई ने जेएनयू के स्टूडेंट नजीब अहमद की तलाश बंद कर दी है। सोमवार (15 अक्टूबर) को सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। करीब 2 साल से नजीब अहमद रहस्यमय परिस्थितियों में जेएनयू कैंपस से लापता है।

ऐसे में जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, मामले पर सुनवाई 29 नवंबर को होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 अक्टूबर को सीबीआई को मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की अनुमति दी थी। वहीं, नजीब की मां का आरोप है कि इस मामले की राजनीतिक रूप के कारण बंद किया जा रहा है। वहीं,  जस्टिस एस.मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की पीठ ने उनके इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सीबीआई की जांच ढीली और धीमी रही है। 

वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट से अनुमति लेने के बाद एजेंसी ने पिछले साल मई में जांच शुरू की थी और इसने कहा था कि हर पहलू को इसने देखा और उन्हें अपराध के निशान नहीं मिले। नजीब की मां का इस मामले पर कहना है कि मैं लड़ाई जारी रखूंगी और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी। मैं हार नहीं मान सकती, मुझे मेरा बेटा चाहिए।

गौरबतल है कि नजीब, एबीवीपी से कथित रूप से जुड़े कुछ छात्रों के साथ कहासुनी के बाद अक्टूबर, 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से लापता हो गया था। नजीब के लापता होने के 7 माह बाद भी उसके बारे में दिल्ली पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा, जिसके बाद पिछले साल 16 मई को जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

टॅग्स :दिल्लीसीबीआईजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)एबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब