लाइव न्यूज़ :

JNU में नहीं दिखाई जाएगी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, प्रशासन ने स्क्रीनिंग को रद्द किया

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2023 20:35 IST

जेएनयू कैंपस में इस डॉक्यूमंट्री को 24 जनवरी को छात्रों के एक समूह द्वारा दिखाई जानी थी, जिसकी स्क्रीनिंग को अब विश्वविद्यालय ने रद्द कर दिया है। जेएनयू प्रशासन ने इस बाबत एक एडवाइजरी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू कैंपस में इस डॉक्यूमंट्री को 24 जनवरी को छात्रों के एक समूह द्वारा दिखाई जानी थीजिसकी स्क्रीनिंग को विश्वविद्यालय के प्रशासन ने रद्द कर दिया हैविश्वविद्यालय ने कहा- इस तरह की अनधिकृत गतिविधि विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव को भंग कर सकती है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वश्चेन' को देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नहीं दिखाई जाएगी। जेएनयू कैंपस में इस डॉक्यूमंट्री को 24 जनवरी को छात्रों के एक समूह द्वारा दिखाई जानी थी, जिसकी स्क्रीनिंग को अब विश्वविद्यालय ने रद्द कर दिया है। प्रशासन ने इस बाबत एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि "इस तरह की अनधिकृत गतिविधि विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव को भंग कर सकती है।"

बता दें कि बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में जमकर हंगामा हो रहा है। इसको लेकर भड़के विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। देश में इसकी स्क्रीनिंग रोकने पर कांग्रेस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रही है। 2002 गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री, तब के राजनीतिक हालात को बयां करती है, उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यह एक प्रौपेगैंडा पीस है। इसका उद्देश्य एक तरह का नजरिया पेश करना है, जिसे लोग पहले ही नकार चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री की क्लिप दिखाने वाले ट्विटर और यूट्यूब चैनलों के खिलाफ आदेश जारी किया है। सरकार ने दोनों सोशल मीडिया हैंडल से संबंधित खातों को ब्लॉक करने की अपील भी की है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)Jawaharlal Nehru University Students' Unionनरेंद्र मोदीBBC
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर