लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जंबू चिड़ियाघर का काम कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद भी तेजी से हो रहा है

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:44 IST

Open in App

कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद वन्यजीव संरक्षण विभाग जंबू चिड़ियाघर परियोजना का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के सभी प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नगरोटा में 2016 में 120 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला रखी गई थी। इसे पशु प्रेमियों और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। यह पूरा इलाका 229.50 हेक्टेयर में फैला है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वन आयुक्त-सचिव संजीव वर्मा ने शनिवार को इस परियोजना का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर के लिए अहम कारक पशु चिकित्सा अस्पताल, तेंदुआ का बाड़ा, बाघ का बाड़ा, कर्मियों के लिए आवास, पशु चारा स्टोर, पशु रसोईघर, ढलान संबंधी कार्य, प्राकृतिक छटा निहारने वाले स्थल, जलाशय समेत अन्य कार्य पूरा होने के चरण में है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य वन्यजीव संरक्षक वार्डन सुरेश के. गुप्ता ने कहा कि चिड़ियाघर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के कार्य प्रगति में हैं और करीब छह करोड़ रुपये के कार्यों की निविदा प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजंगल में जानवरों की इतनी हलचल क्यों ?

भारतपर्यावरणीय छतरी को बचाने से ही बचेगा जीवन

भारतअंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई पर विशेष: "मध्यप्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार"

भारतJammu-Kashmir: 2 हफ्ते में 172 आग की घटनाओं ने जंगल को किया तबाह, तापमान में हो रही बढ़ोतरी

भारतउजड़ते वनों को सहेजने की बड़ी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो