लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर किया पुलिसकर्मी को अगवा, तलाश अभियान जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 28, 2018 19:54 IST

अगवा किए गए एसपीओ का नाम शकील अहमद है। उसे शुक्रवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों ने छन्न कितर त्राल से अगवा किया है। आतंकियों ने अगवा करने के बाद उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।

Open in App

( सुरेश डुग्गर)

श्रीनगर, 28 जुलाई: आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में बीती रात राज्य पुलिस के एक एसपीओ को अगवा कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने उसे आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रखा है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, अगवा किए गए एसपीओ का नाम शकील अहमद है। उसे शुक्रवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों ने छन्न कितर त्राल से अगवा किया है। आतंकियों ने अगवा करने के बाद उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।

एसपीओ को अगवा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उसे बचाने के लिए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रखा है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि त्राल में हिजब कमांडर हमाद खान ने कुछ समय पहले पोस्टर जारी कर सभी पुलिस एसपीओ को नौकरी छोड़ने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद ने कहा कि इस बात की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोन के परिवारवालों ने बताया है कि वो अपने एक रिश्तेदार के यहां गया है। पूरा मामला है कि कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र से आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी का उसके घर से अपहरण कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुदासिर अहमद लोन का अपहरण आतंकवादियों ने कल रात चौनात्तर स्थित उनके आवास से कर लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अपहृत पुलिसकर्मी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

अगवा किए गए मुद्दसिर अहमद लोन अवंतिपोरा के राशिपुरा में तैनात थे। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को हिज्बुल आतंकियों ने कुलगाम जिले से कॉन्स्टेबल मोहम्मद सलीम शाह को उनके घर से अगवा कर लिया था। इसके अगले दिन 21 जुलाई को उनका गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था। सलीम शाह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे जब आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया था। बता दें कि बीते 2 महीने में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों के 4 जवानों को अगवा करने के बाद यातना देकर उनकी हत्या कर दी है।

एसपी वैद ने यह भी कहा कि इस बारे में सुरक्षा बलों के जवानों को पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी कि उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।  बता दें कि यह इलाका हिजबुल मुजाहिदीन का गढ़ माना जाता है। मालूम हो कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक जवान को अगवा कर आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। कांस्टेबल सलीम शाह का भी उनके घर से पास से अपहरण कर लिया गया था। वह कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके में रहते थे। उनका शव 21 जुलाई को कुलगाम बरामद हुआ था।

वहीं इससे पहले 6 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां के कचडूरा इलाके के निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल जावेद हमीद डार का भी अपहरण कर हत्या कर दी थी। उनका शव कुलगाम के परिवान में स्थानीय लोगों को मिला था।

वहीं आतंकियों द्वारा सेना के जवान औरंगजेब का भी अपहरण करने के बाद बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई थी। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स रेजिमेंट के जवान औरंगजेब का शव पुलवामा के गुस्सू गांव में बरामद किया गया था। अपहरण से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आया था जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर