लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर वालों को 168 दिनों बाद 153 वेबसाइटों को खंगालने का ‘मौलिक अधिकार’ मिला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 20, 2020 04:45 IST

सरकारी दावों के बकौल, जम्मू संभाग के सभी जिलों तथा कश्मीर के कुपवाड़ा और बांडीपोरा में 2 जी इंटरनेट की सुविधा 24 जनवरी तक के लिए बहाल की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशासन ने 2 जी इंटरनेट की सुविधा 12 जिलों में दी है।इंटरनेट का अधिकार बंदिशों के साथ दिया गया है।

इसे जम्मू कश्मीर के लोगों की खुशकिस्मती कही जाए या फिर बदकिस्मती की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें 168 की संचारबंदी के उपरांत इंटरनेट का मौलिक अधिकार तो मिला लेकिन वह भी सिर्फ 153 वेबसाइटों को खंगालने का। और स्पीड 2 जी जिसकी रफ्तार को देखकर इंटरनेट भी शरमा जाए।

सरकारी दावों के बकौल, जम्मू संभाग के सभी जिलों तथा कश्मीर के कुपवाड़ा और बांडीपोरा में 2 जी इंटरनेट की सुविधा 24 जनवरी तक के लिए बहाल की गई है। दरअसल प्रशासन को यह फैसला आनन फानन में उस समय करना पड़ा था जब सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर में संचारबंदी को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया था कि इंटरनेट मौलिक अधिकार है इससे जम्मू कश्मीर के लोगों को वंचित नहीं रखा जा सकता।

जानकारी के लिए यह अधिकार मिला भी तो कितना, आंकड़े पूरी कहानी बोलते हैं। प्रशासन ने 2 जी इंटरनेट की सुविधा 12 जिलों में दी है। इंटरनेट का अधिकार बंदिशों के साथ दिया गया है। मतलब यह है कि आप इससे सिर्फ 153 वेबसाइटों को ही खंगाल सकते हैं। इनमें 15 बैंकों की साइटें हैं तो 20 ट्रैवल से जुड़ी हुई जबकि 58 साइटों का संबंध शिक्षा के क्षेत्र हैं। इसके अतिरिक्त आप किसी भी वेबसाइट को नहीं खोल सकते और न ही सोशल मीडिया तक आपकी पहुंच है।

प्रशासन कहता है कि उसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया है तो इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले कहते थे कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के साथ मजाक से कम नहीं है। दरअसल प्रशासन जिस 2 जी स्पीड को चालू करने का दावा कर रहा है वह 4 जी के आगे बौनी दिखती है और अधिकतर साइटंेे पूरे दिन की मेहनत के बाद ही खुल पा रही हैं।

सरकारी निर्देश मिलने के उपरांत दो दिनों तक बीएसएनएल और एयरटेल की ओर से सेवा ही उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी थी क्योंकि वे 4 जी सर्विस को 2 जी पर चलाने की माथापच्ची में लगे रहे थे। हालांकि जियो ने पहले दिन सेवा तो दी पर 4 जी की क्योंकि जियो का कहना था कि जियो की शुरूआत ही 4 जी से हुई है तो 2 जी कहां से लाएं। और अभी भी वोडाफोन-आइडिया इस सुविधा को नहीं दे पाया है क्योंकि उसके अधिकारी 4 जी को 2 जी में परिवर्तित करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत