लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना की ‘राजौरी मैराथन’ में 1,200 से अधिक लोगों ने भाग लिया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:17 IST

Open in App

जम्मू, सात नवंबर जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी सीमावर्ती जिले में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से पहले बड़े खेल आयोजन में रविवार को सेना द्वारा आयोजित मैराथन में 1,200 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियों की भी भागीदारी रही। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन ‘फिट इंडिया’ का हिस्सा था और राजौरी को राष्ट्रीय मैराथन सर्किट में मान्यता दिलाने के लिए आयोजित किया गया।

प्रवक्ता के अनुसार सेना के एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन ने राजौरी के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) में 15 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में मैराथन का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि मैराथन में सभी वर्गों के लोगों और सैनिकों समेत 1,200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रवक्ता के अनुसार इस स्पर्धा की विभिन्न श्रेणियों के तहत विजेताओं को चार लाख रुपये के कुल 51 पुरस्कार प्रदान किये गये।

प्रवक्ता ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना तथा साहस एवं भाइचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने जम्मू कश्मीर को राष्ट्रीय मैराथन सर्किट में लाकर यहां की जनता के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को पुरजोर तरीके से दोहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो