लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण, यात्रियों को दी जाएगी बारकोड पर्चियां

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:34 IST

यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी, जिसमें अनंतनाग का पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले का सबसे छोटा बालताल मार्ग शामिल है। अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी। इसी दिन देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने बुधवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की। यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी।

राज्यपाल के मुख्य सचिव और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि यह सुविधा 500 यात्रियों के प्रतिदिन दोनों मार्गों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसे दोनों रास्तों पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग के लिए शुरू किया गया है। इनसे से प्रत्येक मार्ग से 250-250 यात्री पंजीकरण करा सकेंगे।

एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ लेने के लिए तीर्थयात्रियों को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यात्रियों को दी जाएगी बारकोड पर्चियां

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिये सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गए हैं। अधिकारी तीर्थयात्रियों को 'बारकोड' पर्चियां जारी करने पर विचार कर रहे हैं ताकि अमरनाथ गुफा से आने-जाने वाले लोगों की वास्तविक संख्या पर नज़र रखी जा सके।

तीर्थयात्रा की सुरक्षा के लिये जिम्मेदार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तीर्थयात्रियों और इससे जुड़े अन्य नागरिकों को लाने ले जाने वाले वाहनों पर उन्नत विद्युत चुम्बकीय चिप या आरएफआईडी (रेडियो-फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफ़िकेशन) टैग लगाएगा।

केन्द्र ने एक जुलाई से शुरू हो रही 46 दिवसीय यात्रा की सुरक्षा में केन्द्रीय बलों और राज्य पुलिस बल के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है।

यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी, जिसमें अनंतनाग का पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले का सबसे छोटा बालताल मार्ग शामिल है। अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी। इसी दिन देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम इस बार एक पायलट प्रोजेक्ट लेकर आएंगे और अमरनाथ तीर्थयात्रियों को बारकोडयुक्त यात्रा पर्चियां दी जाएंगी। इससे हमें अमरनाथ गुफा से आने-जाने वाले लोगों की वास्तविक संख्या पर नज़र रखने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट