लाइव न्यूज़ :

J&K Elections 2024: आतंकवाद की शुरुआत के बाद पहली बार कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित महिला लड़ रही चुनाव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 7, 2024 16:33 IST

J&K Elections 2024: उन्होंने मौजूदा प्रशासनिक प्रथाओं की भी आलोचना की और कहा कि योग्य युवाओं को अक्सर दरकिनार कर दिया जाता है जबकि अधिकारियों को एक साथ कई पद सौंपे जाते हैं।

Open in App

J&K Elections 2024: आतंकवाद की शुरुआत के बाद पहली बार कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित महिला चुनाव लड़ रही है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्रिचल गांव की पूर्व सरपंच डेजी रैना, 18 सितंबर को होने वाले जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भाग लेने वाली नौ महिला उम्मीदवारों में से एक हैं। रैना रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो एनडीए के साथ गठबंधन वाली पार्टी है।

पत्रकारों से बात करते हुए रैना ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निवासियों, खासकर युवाओं के प्रोत्साहन के बाद राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया, जो पिछले पांच वर्षों में सरपंच के रूप में उनके काम से प्रभावित थे। डेजी कहती थीं कि 1990 के दशक से जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक और सामाजिक माहौल में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, मैंने समुदाय के मजबूत समर्थन के साथ अपना काम जारी रखा।

उनका कहना था कि मेरी उम्मीदवारी स्थानीय लोगों के समर्थन से संभव हुई है, जिनके साथ मेरे करीबी रिश्ते हैं और मैं उनके जीवन में गहराई से शामिल हूं। रैना आगे कहती थीं कि अगर वह निर्वाचित होती हैं तो उनका मुख्य ध्यान बेरोजगारी दूर करने, पीने योग्य पानी की उपलब्धता में सुधार लाने और बिजली बिलों को कम करने पर होगा। उन्होंने 1980 के बाद पैदा हुए युवाओं के सामने आने वाले संघर्षों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वे संघर्ष और कठिनाइयों के बीच पले-बढ़े हैं, जिसमें हड़ताल और सीमित 2जी नेटवर्क एक्सेस जैसी बाधाएं शामिल हैं।

वे बोली कि इन चुनौतियों का सामना करने वाले ये लोग रोजगार के अवसर और सम्मानजनक जीवन के हकदार हैं। पूर्व सरपंच ने मानसिक स्वास्थ्य पर बेरोजगारी के प्रभाव को भी उजागर किया और कहा कि हिंदू समुदाय के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी ऐसे प्रतिबंधों का अनुभव किया है जो उनके आवागमन को सीमित करते हैं और उनके जीवन की गुणवत्ता को सीमित करते हैं। उनका कहना था कि विभिन्न समुदायों के बीच एकीकरण और आपसी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है।डा बीआर अंबेडकर से जुड़ी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया को चुनते हुए रैना ने विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी के समर्थन से अपना सकारात्मक काम जारी रख सकती हैं। उन्होंने मौजूदा प्रशासनिक प्रथाओं की भी आलोचना की और कहा कि योग्य युवाओं को अक्सर दरकिनार कर दिया जाता है जबकि अधिकारियों को एक साथ कई पद सौंपे जाते हैं।

अपने संदेश में डेजी रैना ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता जमीन पर ज्यादा मजबूत है। उन्होंने दुख जताया कि अज्ञात कारणों से कुछ लोग यह दिखा रहे हैं कि कश्मीर में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को आगामी चुनावों में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करती है ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाया जा सके जो अभी भी मौजूद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?