लाइव न्यूज़ :

DSP देविंदर सिंह का डीजीपी पदक प्रशस्ति मेडल-सर्टिफिकेट जब्त, NIA आज से कर सकती है पूछताछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2020 08:17 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देविंदj सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक वकील भी उनके साथ था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदेविंदर सिंह से जुड़े मामले की जांच NIA कर रही है। डीएसपी पर आतंकवादियों से मिली भगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह से डीजीपी का प्रशस्ति पदक और प्रशस्ति पत्र जब्त कर लिया.सिंह को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इससे पांच दिन पहले निलंबित अधिकारी से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल भी ले लिया गया था. पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह की ओर से पदक जब्त करने का आदेश जारी हुआ है. डीजीपी का प्रशस्ति पदक और सर्टिफिकेट देविंदर को 31 दिसंबर, 1998 को दिया गया था. शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक 2018 में दिया गया था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने समेत कई मामलों में केस दर्ज किया है. 16 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा था.

 

टॅग्स :देविंदर सिंहजम्मू कश्मीरएनआईएलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर