लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से गजवातुल हिंद का सफाया, अब हथियार उठाने पर सिर्फ मौत ही मिलेगीः डीजीपी दिलबाग सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 11:30 IST

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हम अपने प्रयासों में तभी सफल होंगे जब कश्मीर के युवा आतंकी के रास्ते पर नहीं बल्कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं। हथियार उठाने पर सिर्फ मौत ही मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को त्राल में इस संगटन से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले अनंतनाग में भी तीन आतंकी मारे गए।

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में कहा है कि घाटी से अन्सार गजवात-उल-हिंद ग्रुप का सफाया कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को त्राल में इस संगटन से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले अनंतनाग में भी तीन आतंकी मारे गए।

दिलबाग सिंह ने कहा कि हम अपने प्रयासों में तभी सफल होंगे जब कश्मीर के युवा आतंकी के रास्ते पर नहीं बल्कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं। हथियार उठाने पर सिर्फ मौत ही मिलेगी।

डीजीपी ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि आतंकी लोगों को कारोबार करने से रोकने के लिए मारने भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी के तहत सेब व्यापारियों पर गोली चलाई गई थी जिनमें से एक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद हमीद ललिहारी को संगठन की कमान दी गई थी, उसे हमने कल के एनकाउंटर में मार गिराया।

डीजीपी ने बताया कि हमीद ललिहारी ने आतंकी संगठन की कमान संभालने के बाद घाटी से कई युवाओं को भटकाकर आतंकी बनाया। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर