लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा ‘समापन पूजा’ के साथ संपन्न

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:12 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में सालाना अमरनाथ यात्रा इस साल सांकेतिक तरीके से आयोजित की गई और रविवार को मंत्रोच्चार और जयघोषों के बीच 'समापन पूजा’ के साथ यह संपन्न हो गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिश्वर कुमार ने जम्मू-कश्मीर में शांति, सौहार्द्र, उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बोर्ड ने छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने ‘दशनामी अखाड़ा’ के संतों समेत अन्य के साथ शोभा यात्रा का नेतृत्व किया और सावन की पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के मौके पर यात्रा समाप्त हुई। महामारी की वजह से यह सालाना यात्रा रद्द कर दी गई थी लेकिन बोर्ड ने दक्षिणी कश्मीर में स्थित इस पवित्र गुफा में सभी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। श्रद्धालुओं के लिए सुबह और संध्या की ‘आरती’ का टीवी पर सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था भी की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लालू यादव के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर भड़की रोहिणी आचार्या, बताया- दिमागी तौर पर विक्षिप्त

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम