लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: JJP नेता कहा दिग्विजय चौटाला-संख्या जुटाने में असमर्थ रही कांग्रेस

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2019 14:25 IST

बता दें कि हरियाणा में 57 विधायकों बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिये राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया। जेजेपी के दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस संख्या जुटाने में असमर्थ रही।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।जेजेपी के दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस संख्या जुटाने में असमर्थ रही।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था।

इससे पहले बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने जेजेपी और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था। इसी बीच जेजेपी के दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस संख्या जुटाने में असमर्थ रही।

दिग्विजय ने कहा 'कल तक वे (कांग्रेस) कह रहे थे कि यह (बीजेपी-जेजेपी गठबंधन) लोगों के जनादेश के खिलाफ है। हम उनके खिलाफ भी जीतकर आए हैं। कांग्रेस संख्या नहीं जुटा सकी। 'मजबूर थी मज़बूत नहीं'

बता दें कि हरियाणा में 57 विधायकों बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिये राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिये 46 सीटें होना जरूरी है। खट्टर ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल ने हमें रविवार को सरकार गठन का न्योता दिया। खट्टर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। खट्टर ने बताया कि वह रविवार दोपहर सवा दो बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो मंत्री शपथ लेंगे उनके नामों की जानकारी रविवार को दी जाएगी। 

मंत्री पद की रेस में शामिल थे ये दिग्गज

भाजपा के छह बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जजपा के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नयी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे सात निर्दलीय में से कुछ विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। नयी सरकार दिवाली के दिन शपथ लेगी। खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता विज स्वास्थ्य मंत्री थे और वह छठी बार अंबाला कैंट सीट से निर्वाचित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विधायक महिपाल ढांढा, घनश्याम सर्राफ, कमल गुप्ता, सुभाष सुधा और दीपक मंगल भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा की अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जेजेपी के बीच शुक्रवार को करार हुआ था क्योंकि विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से छह सीट दूर थी। करार के तहत मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को मिलेगा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटालाहरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप