लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह ने कहा- जम्मू कश्मीर में नजरबंद नेताओं की हो रही खूब पूछ परख

By भाषा | Updated: October 4, 2019 00:47 IST

केन्द्रीय मंत्री ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून ने जम्मू कश्मीर के युवाओं को अलग थलग किया था और इसकी वजह से राज्य में आतंकवाद आया।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर में नजरबंद चल रहे नेताओं की खूब पूछ परख चल रही है और उनका ऐसा सत्कार हो रहा है जैसा कि उन्हें  घर में नहीं मिलता ।केन्द्रीय मंत्री ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून ने जम्मू कश्मीर के युवाओं को अलग थलग किया था और इसकी वजह से राज्य में आतंकवाद आया।

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर में नजरबंद चल रहे नेताओं की खूब पूछ परख चल रही है और उनका ऐसा सत्कार हो रहा है जैसा कि उन्हें  घर में नहीं मिलता । केन्द्रीय मंत्री को ‘अनुच्छेद 370 निरस्त किया जाना : जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख में शांति, स्थिरता एवं विकास’ विषय पर व्याख्यान एवं चर्चा के लिए विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया था।

केन्द्रीय मंत्री ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून ने जम्मू कश्मीर के युवाओं को अलग थलग किया था और इसकी वजह से राज्य में आतंकवाद आया।

केन्द्रीय मंत्री के संबोधन के दौरान वाम दलों से जुड़े कुछ छात्रों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के विरोध में नारे लगाए।

जम्मू से ताल्लुक रखने वाले केन्द्रीय मंत्री ने इसे बेहद सहज तरीके से लिया और नारेबाजी को ‘शानदार स्वागत’ करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि छात्र इस विषय पर अपनी बात रखने के लिए ‘उत्सुक और उत्साहित’ हैं।

कुलपति जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम का शेष भारत के समान ‘एक स्वर’ में समर्थन करता है। सिंह ने कहा कि कश्मीर में जो भी लोग नजरबंद हैं उनकी आवभगत हो रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कोई कैद नहीं है, (यह) एक प्रकार की प्रतिबंधात्मक नजरबंदी है और वह भी ऐसी नजरबंदी जहां खूब पूछ परख हो रही है। नजरबंद किए गए कुछ लोगों का तो इतना सत्कार हो रहा है जितना मेरे घर में मुझे नहीं मिलता। उनमें से कुछ ‘ब्राउन ब्रेड’ मांग रहे हैं, कुछ हॉलीवुड (फिल्म) वीडियो की फरमाइश कर रहे है। उन्होंने यह भी दावा किया पिछले छह सप्ताह से राज्य में कहीं कर्फ्यू नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में आम जनता अनुच्छेद 370 समाप्त होने से प्रसन्न है। साथ ही कहा कि अगले तीन से चार महीने में जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०जितेन्द्र सिंहजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ