लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने का स्वागत करने को तैयार जीतन राम मांझी, कहा-राज्यहित में स्वागत करूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2022 16:41 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जोर देते हुए कहा कि बिहार के हित में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से संपर्क में जाकर कोई अगला कदम उठाते हैं, तो वह इसका स्वागत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकहा - राज्य हित में नीतीश कुमार अगर सत्ता बदलते हैं तो मैं उसका अभिनंदन करुंगाबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- राजनीति में कुछ भी संभव हैजीतन राम मांझी ने कहा कि महामाया बाबू ने भी पाला बदला था

पटना: प्रशांत किशोर के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने के बयान पर एकबार फिर से सियासत गर्मा गई है। इस सियासी जंग में अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कूद पडे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य हित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर सत्ता बदलते हैं तो मैं उसका अभिनंदन करुंगा। मांझी ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। 

उन्होंने कहा कि राजनीति में 2+2=2 होते हैं और 2+2= 6 भी होते हैं। यह राजनीति की दिशा है। मांझी ने जोर देते हुए कहा कि बिहार के हित में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से संपर्क में जाकर कोई अगला कदम उठाते हैं, तो वह इसका स्वागत करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल में इस तरह के हालात नहीं हैं, लेकिन ऐसा होता है तो यह वही बात है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। 

जीतन राम मांझी ने कहा कि महामाया बाबू ने भी पाला बदला था। महामाया बाबू ने पाला बदले जाने पर कहा था कि जनहित में अगर सौ बार भी सत्ता परिवर्तन की नौबत आए मैं करूंगा। मांझी ने कहा कि जनहित में नीतीश कुमार के पाला बदलने से राज्य को फायदा है तो उसका स्वागत करेंगे। 

ऐसे में मांझी के इस बयान के अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं। चार विधायकों वाली मांझी की पार्टी को वह महत्व नहीं मिल रहा है, जो कभी एनडीए सरकार में मिल रही थी। महागठबंधन में पूर्ण बहुमत की सरकार है और यहां कई पार्टियां ऐसी है, जिनके पास हम से अधिक विधायक है। यहां वह अपने किसी मांग को लेकर बिहार सरकार वह दबाव नहीं बना पा रहे हैं, जो वह कभी एनडीए सरकार में बना रहे थे। 

जाहिर है कि मांझी को अब इस बात का एहसास होने लगा है और उन्होंने भी इच्छा जाहिर कर दी है। उल्लेखनीय है कि गुरूवार के दिन प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से संपर्क होने की बात कही थी। इस बयान को कई राजनीतिक दल गंभीरता से ले रहे हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया