लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: मुसहर बनाम गड़ेरिया?, लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच सियासी घमासान, सोशल मीडिया पर हमला जारी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2024 13:08 IST

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच वार पलटवार जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देLalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: जीतन मांझी ने सोशल मीडिया पर लालू यादव पर पलटवार किया है। Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी को जीतन राम शर्मा कह दिया था।Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि उनके पिता क्या हैं।

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: बिहार के नवादा जिले में लोगों के एक समूह द्वारा 34 घरों में आगजनी की घटना के बाद सियासी घमासान जारी है। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच वार पलटवार जारी है। मांझी ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। मांझी ने सख्त लहजे में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा कि लालू जी पूछिए। आपको बता दें कि तेजस्वी ने जीतन राम मांझी को जीतन राम शर्मा कह दिया था। मांझी ने कहा कि तेजस्वी से पूछना चाहता हूं कि उनके पिता क्या हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी को पता नहीं है कि राजद प्रमुख लालू यादव किसके जन्मे हैं। वास्तव में लालू जी गड़ेरिया पिता के पुत्र हैं। वह यादव नहीं हैं। मांझी ने सोशल मीडिया पर लालू यादव पर पलटवार किया है। लिखा है कि लालू जी, हम मुसहर-भुईयां हैं, हमारे पिता मुसहर-भुईयां थे। हमारे दादा मुसहर-भुईयां थे। हमारे परदादा मुसहर-भुईयां थे। हमारा तो पुरा खानदान ही मुसहर-भुईयां है।

हम तो गर्व से कहते हैं कि “हम मुसहर,भुईयां हैं।” मांझी ने कहा कि विपक्षी दलों के गुंडे हमारे घर और दरवाजों को तोड़ सकते पर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकते। घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल (गरेड़ी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकते हैं पर हम नहीं। हम गर्व से कहते हैं “हम मुसहर हैं” लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं। लालू जी!

पूरे बिहार में दलितों के जमीन पर और मुसलमानों के क़ब्रिस्तानों पर किस पार्टी के समर्थकों का क़ब्जा रहा है यह सबको पता है। आपने और आपके लोगों ने बहुत दबा लिया हमलोगों को, अब करारा जवाब मिलेगा। केंद्रीय मंत्री और राजग के सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक मांझी ने नवादा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके का दौरा किया था।

केंद्रीय मंत्री ने नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी मुलाकात की और पीड़ितों के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। जांच में पता चला है कि इस मामले के साथ-साथ अन्य मामलों में भी भू-माफिया शामिल हैं। मैंने कई बार कहा है कि ऐसे मामलों में हमेशा राजद नेताओं की संलिप्तता पाई गई है। इस घटना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

ताकि घटना में शामिल लोगों का पर्दाफाश हो और उन्हें सजा मिले। मैं मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष (एसएचओ) को घटना के बाद ‘खुफिया जानकारी जुटाने’ में कथित विफलता के लिए तलब किया। जांच से संकेत मिलता है कि जमीन विवाद के कारण हिंसा भड़की होगी।

जांच में पता चला कि कुल 34 घरों में से 21 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 13 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जांच में यह भी पता चला कि जिन घरों में आग लगाई गई, उनमें से ज़्यादातर घर दलित आदिवासी समुदाय के लोगों के थे। मामला आर्म्स एक्ट और एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

टॅग्स :जीतन राम मांझीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवGayaबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील