लाइव न्यूज़ :

जींद: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन कांवड़ियों को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: July 30, 2019 06:22 IST

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि एक कांवड़िये की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशनपुरा गांव निवासी दीपक (19), आशु (20), सुनील (21) व उनके दर्जनभर साथी हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर वापस लौट रहे थे।

Open in App

जींद के जामनी गांव के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए कांवड़ियों को इलाज के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि एक कांवड़िये की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशनपुरा गांव निवासी दीपक (19), आशु (20), सुनील (21) व उनके दर्जनभर साथी हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर वापस लौट रहे थे।

बीती देर रात गांव जामनी के निकट कांवड़ियों का यह समूह एक शिविर में ठहरा। देर रात दीपक, आशु व सुनील शिविर से बाहर आकर फोन पर घर वालों से बातचीत करने लगे। उसी दौरान जींद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील व आशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। शिविर संचालकों तथा अन्य कांवड़ियों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक दीपक के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि दीपक व उसके साथी 18 जुलाई को हरिद्वार गए थे। वे 24 जुलाई को कांवड़ उठा कर घर के लिए रवाना हुए।

बीती रात जिस समय घटना हुई उस समय दीपक अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। शिविर में डीजे की आवाज ज्यादा होने के चलते वह फोन सुनने के लिए अपने साथियों के साथ शिविर से बाहर सड़क पर आ गया और फोन पर बातचीत करने लगा। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई।

पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी