लाइव न्यूज़ :

झारखंड की कमान मुख्यमंत्री के नहीं, ‘बिचौलियों’ के हाथ में है: रघुबर दास

By भाषा | Updated: November 14, 2021 01:08 IST

Open in App

जमशेदपुर (झारखंड), 13 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली सरकार किसी भी क्षण गिर सकती है, क्योंकि राज्य की कमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं, बल्कि ‘‘बिचौलियों और कमीशन लेने वालों’’ के हाथ में है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सोरेन के दो साल के कार्यकाल में 3,000 से अधिक दलित और आदिवासी महिलाओं का शोषण और उनका उत्पीड़न किया गया।

दास ने यहां भाजपा की प्रदेश इकाई के अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य की बागडोर मुख्यमंत्री सोरेन के हाथ में नहीं, बल्कि बिचौलियों और कमीशन लेने वालों के हाथ में है।’’

भाजपा नेता ने झामुमो-कांग्रेस-राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सरकार को ‘‘दलित विरोधी और आदिवासी विरोधी’’ बताते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक भी सरकार से खुश नहीं हैं और यह कभी भी गिर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल